मंजूर पठान,चंबा(TSN):चंबा जिला के तहत आने वाली पर्यटन नगरी डलहौजी जहां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है वहीं सर्दियों के मौसम में यहां अवैध शिकारी जंगली पशु पक्षियों को अपना निशाना बनाते है जिसके चलते दुर्लभ प्रजाति के पशु पक्षी इसकी भेंट चढ़ते है। इस समस्या से निज़ात पाने के लिए वन मंडल डलहौजी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्लान तैयार किया है।
अक्सर सर्दियों के महीनों में जब ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है तो दुर्लभ प्रजातियों के पशु पक्षी निचले क्षेत्रों का रुख करते है जहां अवैध शिकारी इन्हें अपना निशाना बनाते है लेकिन वन विभाग डलहौजी के डीएफओ ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है जितने भी इस मंडल में हथियार धारी हैं उनके हथियार दो महीनों के किए जमा कर लें ताकि पशु पक्षियों का अवैध शिकार ना हो सके। इसके अलावा स्कूलों में भी वन्य प्राणियों के बारे में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है ।
डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने कहा की सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी होने से पशु पक्षी मैदानी इलाकों का रुख करते है ऐसे में अवैध शिकारी उन्हे अपना निशाना बनाते है।ऐसे में हमने जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया है की जनवरी फरवरी दो महीनों के किए हथियार जमा कर लिए जाए ताकि अवैध शिकार ना हो सके ।
