By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में लेंगे भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > कुल्लू कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में लेंगे भाग
educationhimachal

कुल्लू कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में लेंगे भाग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2022/12/15 at 9:09 PM
Share
कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा- कुल्लू कॉलेज के 22 रोवर्स रेंजर्स कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी में भाग लेंगे।राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर स्काउट लीडर एवम असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रो ज्योति चरण ने  बताया कि भारत स्काउट्स एवम गाइड्स कर्नाटक 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी का आयोजन कर रहा है। जिसमे एशियाई देश जैसे फिलीपीन्स, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया, बांग्लादेश आदि लगभग 10 से 12 देशों के स्काउट्स भाग लेंगे। इस बार की जम्बोरी की थीम मुख्यता संस्कृति पर केंद्रित है । यह एशियाई देशों के युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।  जिसमे न केवल भारत की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी बल्कि अन्य देशों की संस्कृति से भी स्काउट्स रूबरू होंगे और वैश्विक भाईचारे को प्रोत्साहन मिलेगा।
हिमाचली संस्कृति की झलक दिखेगी
प्रो ज्योति चरण ने बताया कि कुल्लू कॉलेज के स्काउट्स कॉलेज के प्रिंसिपल और ग्रुप लीडर डॉ रोशन लाल  के मार्गदर्शन में रोवर्स एवम रेंजर्स को इस अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बोरी के लिए तैयार किया जा रहा है । कुल्लू कॉलेज के यह स्काउट्स बाद में राज्य के अन्य स्काउट्स के साथ मिलकर हिमाचल के प्रतिनिधित्व करेंगे।  इस जम्बोरी का आरम्भ 21 दिसम्बर को पीजेंट शो के साथ होगा जिसमें, सपूर्ण हिमाचल की झलक प्रस्तुत करते हुए यहां के वेशभूषा, नृत्य एवम गायन, रहन सहन आदि को दिखाया जाएगा।
जम्बोरी में यह रहेगा  खास आकर्षण का केन्द्र
 जम्बोरी का खास आकर्षण कला प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, पकवान प्रदर्शनी रहेगी। जिसमे स्काउट्स को न केवल अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि दूसरे देशों का ज्ञान भी मिलेगा। पुस्तक प्रदर्शनी के द्वारा स्काउट्स में पढ़ने की रुचि को बढ़ाया जाएगा तो विज्ञान प्रदर्शनी में वैज्ञानिक बौध का संस्कृति,तकनीक, समाज आदि के बीच के संबंधों को समझाया जाएगा , इसमे खास कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ” इसरो “के मुख्य आकर्षण होगी। साथ ही कृषि के वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के बारे में बताया जाएगा। चूंकि भारत के समाज मे संस्कृति का अनुपम योगदान है अतः परंपरागत खेलों को भी इसमें दिखाया जाएगा। 26 दिसंबर को इस जम्बोरी में लगभग 40,000 स्काउट्स के द्वारा योग एवम ध्यान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्काउट्स गतिविधियां जैसे मार्च पास्ट, बैंड पार्टी, कलर पार्टी आदि गतिविधियां भी समानांतर चलती रहेंगी और स्काउट्स आउट डोर गतिविधियों जैसे ज़िप लाइन, ऊंची रस्सी की चढ़ाई आदि में भी भाग लेते हुए किसी एक समुद्री ताल का भ्रमण भी करेंगे और उसकी सफाई भी करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय जम्बोरी का समापन 27 दिसंबर  को होगा।
TAGGED: Kullu college Rover rangers
Chandrika December 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article VIP कल्चर खत्म करने की मुहिम को ब्यूरोक्रेटस दिखा रहे ठेंगा
Next Article बेनतीजा रही प्रशासन की एसीसी प्रबंधन के साथ बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?