मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी शहर में भगवाहन मोहल्ला में देव श्री बालाकामेश्वर के भवन में चलाए जा रहा प्राइमरी स्कूल को आखिरकार शिक्षा निदेशालय ने कहीं और शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। 20 वर्षों के लंबी लड़ाई के बाद देवता कमेटी को उनको यह भवन मिलने जा रहा है।
बता दे कि पिछले 52 वर्षों से शिक्षा विभाग के द्वारा यहां पर किराए पर राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला को संचालित किया जा रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से यह भवन जर्जर हालात में हो गया है। इस भवन के जिर्णोद्धार के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा स्कूल को खाली करने मांग लगातार उठाई जा रही थी। जिसके लिए देवता कमेटी को शिक्षा विभाग के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय के द्वारा इस प्राइमरी स्कूल को शहर में कहीं और शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। सरकार व शिक्षा निदेशालय के इस निर्णय पर देव समाज व देव श्री सायरी बालाकामेश्वर कमेटी ने खुशी जाहिर की है।
इमारत जर्जर होने के बाद अब स्कूल को कहीं और किया जा रहा शिफ्ट
बुधवार को देव श्री सायरी बालाकामेश्वर कमेटी के सदस्य व देव समाज के लोग एडीएम मंडी मदन कुमार से मिले और स्कूल को जल्द खाली कर कहीं और शिफ्ट करने की मांग उठाई। देव समाज के इन लोगों का कहना है कि शिवरात्रि के दौरान यहां पर 7-8 देवी देवता ठहरतें हैं और पूरा वर्ष भर भी यहां पर देवी-देवता आकर रूकते रहतें है।जिस कारण देव समाज के लोगों व देवता के कारदारों को यहां कई तरह की कठिनाइंया पेश आती है।उपर से अब यह भवन जर्जर हो चुका है,जिस कारण यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाना खतरे से खाली नहीं है। यहां से स्कूल शिफ्ट हो जाने के बाद इस भवन का मंदिर कमेटी के द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में देव समाज के लोगों को कोई भी परेशानी न हों।
