सुजानपुर,9 अक्टूबर -सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक मुझे कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहे हैं मेरे परिवार की जान खतरे में है मुझे सुरक्षा दी जाए.तमाम बातें हैं सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक के छोटे भाई रमेश चंद ने पत्रकार वार्ता को आयोजित करके कहीं हैं. रमेश चंद्र ने कहा कि उनके बड़े भाई विधायक बने हैं इस बात का उन्हें फक्र है लेकिन जिस तरह से मुझे और मेरे परिवार को वह लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं उसको देखकर लगता है कि मेरी जान को खतरा है मेरी पत्नी को भी डराया धमकाया जा रहा है. मेरा बेटा सुजानपुर महाविद्यालय में पड़ता है उसकी जान को भी खतरा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वह मेरे परिवार के साथ वह कुछ भी कर सकते हैं ओर किसी से कुछ भी करवा सकते हैं अगर भविष्य में मेरे परिवार और मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो उसका जिम्मेदार स्थानीय विधायक और उनके साथ जो लोग चल रहे हैं वह होंगे.
रमेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि संबंधित विषय पर उन्होंने सुजानपुर थाना में भी शिकायत पत्र दिया है और तमाम बातें उसमें लिखी हैं.उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा जीना मुश्किल है लगातार भय बना रहता है रमेश चंद्र ने कहा कि इस विषय पर सुजानपुर प्रशासन और प्रदेश मुख्यमंत्री मुझे राहत दिलाये क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि वह आम जनता के मुख्यमंत्री है और वर्तमान में रमेश चंद्र आम जनता है और आम जनता को स्थानीय विधायक लगातार प्रताड़ित कर रहा है
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का साथ देने की मिल रही सजा
रमेश चंद्र ने कहा कि मुझे भाजपा और विशेष रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का साथ देने की सजा मिल रही है यही कारण है कि वर्तमान विधायक मेरे ऊपर लगातार मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं
विधायक बोले सारे आरोप निराधा
वहीं संबंधित विषय पर स्थानीय विधायक ने कहा कि तमाम आरोप जो लगाये जा रहे हैं पूरी तरह निराधार हैं अगर रमेश चंद के पास इस शिकायत के कोई भी सबूत हैं तो वह उन्हें प्रस्तुत करें रमेश चंद लगातार झूठ बोलते हैं पहले भी बोला था और वर्तमान में भी बोल रहे हैं
