By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक खिली रहेगी धूप । सामान्य से 10 फ़ीसदी कम हुई प्रदेश में बारिश।
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक खिली रहेगी धूप । सामान्य से 10 फ़ीसदी कम हुई प्रदेश में बारिश।
himachalweather

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक खिली रहेगी धूप । सामान्य से 10 फ़ीसदी कम हुई प्रदेश में बारिश।

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/09 at 7:07 PM
Share

शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। पिछले चार-पांच दिनों से बारिश की रफ्तार थमी हुई है और अगले कुछ दिनों तक भी प्रदेश में मानसून के कमजोर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में धूप खिलेगी, जबकि 13 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले पांच से सात दिनों तक भारी या बहुत भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

हिमाचल में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले 24 घंटों में सिरमौर, कांगड़ा और हमीरपुर के एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निर्देशक का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक भी मानसून अधिकांश हिस्सों में कमजोर बना रहेगा।12 सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्के बादल जरूर छाए रह सकते हैं। वहीं 13 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन फिलहाल भारी से बहुत भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।बारिश के साथ-साथ तापमान भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। कई जगह तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा है और 12 सितंबर तक इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

13 सितंबर के बाद बारिश के साथ कुछ जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट जरूर आ सकती है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक कोई बड़ा बदलाव फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा।इस मानसून सीजन की बात करें तो 8 सितंबर तक हिमाचल में सामान्य तौर पर 664 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 595 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। यानी प्रदेश में सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं यदि जिलावार देखें तो लाहौल-स्पीति के अलावा हमीरपुर, सोलन और मंडी में बारिश की कमी देखने को मिली है। वहीं किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।आमतौर पर हिमाचल प्रदेश से मानसून की वापसी 25 सितंबर के आसपास शुरू होती है। अभी मानसून की विदाई में करीब दो सप्ताह का वक्त बाकी है। मौसम विभाग लगातार मानसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और वापसी की सटीक तारीख की जानकारी कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।

TAGGED: Shimla meteralogical department
Chandrika September 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 दिनों में 6 NDPS मामले दर्ज
Next Article राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर हमीरपुर में जागरूकता रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

टुटू स्कूल में अंडर-19 प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ago

चिंतपूर्णी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, शेरे पंजाब होटल तक पहुंची कतारें

Ago

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Ago

कांगड़ा में BJP ने तेज की 2027 की तैयारी, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का फैसला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?