बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने वीरवार को टिकट मिलने के बाद माता श्री नैना देवी के दर्शन किए। वहीं उन्होंने बाजार में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। श्री नैना देवी में बन रही लिफ्ट और होल्डिंग एरिया कोई समस्या को लेकर स्थानीय लोग दुकानदार ठाकुर रामलाल से मिले।
स्थानीय जनता रेहड़ी फड़ी डोली उठाने वाले और दुकानदार उनसे मिले। उनका कहना था कि लिफ्ट बाज़ार से बाहर से बनाई जा रही है और एक बड़ी लिफ्ट स्थापित कि गई हैं। जिससे ज्यादातर श्रद्धालु बाज़ार से बाहर से मंदिर पहुंचेंगे और सेंकड़ों लोगों का रोजगार समाप्त हो जाएगा। उनका कहना था कि स्थानीय लोगों को कॉन्फिडेंस में लिए बिना एक होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसमें काफी लोगों प्रभावित होंगे। रामलाल ठाकुर ने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार सत्तारूढ़ होगी, इन सभी योजनाओं पर लगाम लगाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों का दुकानदारों का रेडी फड़ी वालों का नुकसान ना हो।
