By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम सुक्खू से मिलने के बाद पीएम मोदी से मिलने पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुआ किसान लायक राम op
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम सुक्खू से मिलने के बाद पीएम मोदी से मिलने पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुआ किसान लायक राम op
himachal

सीएम सुक्खू से मिलने के बाद पीएम मोदी से मिलने पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुआ किसान लायक राम op

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/10 at 5:51 PM
Share
योगेश शर्मा, सोलन: किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी तक पहुंचाने के लिए किसान बचाओ देश बचाओ यात्रा को हिमाचल प्रदेश में शुरू कर चुका जिला सोलन के बद्दी का किसान लायक राम अब दिल्ली के लिए कूच कर चुका हैं। बद्दी से शिमला तक का सफर पैदल और कंधे पर लेकर पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करने के बाद किसान लायक राम पैदल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली के लिए निकल चुका हैं।
मंगलवार को किसान लाइक राम सोलन पहुंचा जहां उसने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला है और उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स सीएम सुक्खू की ओर से मिला हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने उन्हें मिलने का समय दिया है और अब देखना होगा कि किस तरह से वह किसान के बेटे, किसानों की समस्या पर मंत्रणा करके उसका हल निकालते हैं। उन्होंने कहा कि आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वे किसानों के हितों की बात करने के लिए जा रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दून विस क्षेत्र के तहत पड़ती ग्राम पंचायत साई का युवा किसान लायक राम ने 2 जनवरी को खेत से शिमला व शिमला से दिल्ली तक किसान बचाओ, देश बचाओ पैदल यात्रा निकाल कर किसानों का दर्द प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खु व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया हैं।
किसान लायक राम ने बताया कि हम किसान लोग चाहे गर्मी, सर्दी, बरसात, कोहरे में भी हर घर में अन्न, फल, सब्जियां व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाते हैं,लेकिन ऐसा बहुत बार होता है कि किसान कर्जे उठाकर अपनी फसलें उगाता है तो कई बार प्राकृतिक आपदाओं जैसे तेज बारिश, कोहरा , सूखा आदि से उनकी फसलें खराब हो जाती है तो किसान को अपना व अपने परिवार का पेट तक भरना मुश्किल हो जाता हैं।
किसान मेहनत करने के बावजूद कर्ज के तले डूब जाता है, लेकिन सरकारें उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। यहां तक कि कर्ज़ के चलते किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते हैं। जब किसान के खेतों में सब्जियां व फल होते है तो कौड़ियों के भाव बिकते हैं व उन्हें कभी सही दाम नहीं मिलते। किसान ने बताया कि केंद्र सरकार की नोटबंदी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई हैं। किसानों ने अपने व अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो पैसा जोड़ रखा था वो भी नोटबंदी की भेंट चढ़ गया । रही सही कसर करोना ने पूरी कर दी व किसानों की कमर तक तोड़ दी।
लायक राम ने बताया कि उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री से किसानों के कर्ज़ माफ करने, उत्तम क्वालटी के बीजों व कीटनाशकों पर सब्सिडी देने, किसान टट्रांसपोटर्स को टैक्स में छूट देने ओर सब्सिडी वाली गाडिय़ों पर लगाए गए बैन को तुरंत हटाने की मांग हैं।

 

TAGGED: Farmer, layak Ram, PM Modi, solan
admin January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्योड धारियां स्कूल में निपुण मेले का आयोजन, बच्चों ने मनाया लोहड़ी का पर्व
Next Article हिंदी सुलेख प्रतियोगिता ने रोहित चौहान ने झटका पहला स्थान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?