संजीव महाजन,नूरपुर: शिक्षा खंड नूरपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्योड धारियां में समग्र शिक्षा अभियान के तहत निपुण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को आयोजित करने का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छोटे बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हैं। मेले में बीआरसीसी अधिकारी शैलेन्द्र बलौरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
बीआरसीसी अधिकारी शैलेन्द्र बलौरिया ने बताया कि निपुण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्योडधारिया राजकीय प्राथमिक पाठशाला में निपुण मेले आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही पाठशाला की मुख्य अध्यापिका सुमन, अध्यापक सुखदेव ,एस एम सी प्रधान ओर बच्चों के अभिभावकों की अध्यक्षता में इस मेले का आयोजन हुआ। नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस मौके पर बहुत ही अच्छा कार्यक्रम पेश किया।
बच्चों इस मौके पर लोहड़ी का उत्सव भी मनाया गया ओर अध्यापक अध्यापिकाओं की ओर से हमारी देवभूमि के त्यौहारों व मेलों की जानकारी बच्चों दी गई। कैसे हमने अपनी सभ्यता को जीवित रखना है इस बारे में बच्चों का मार्ग दर्शन किया गया। एसएमसी कमेटी ने भी इस मौके पर अपना भरपूर सहयोग दिया।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार प्राथमिक पाठशालाओं में करवाया जा रहा हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नन्हे मुन्ने बच्चों का सर्वांगीण विकास करना, बच्चों को गतिविधि आधारित अध्ययन व भयमुक्त शिक्षा का वातावरण प्रदान करना हैं।
