सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के ठोडो मैदान में ‘विजय संकल्प रैली’ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में फिर भाजपा सरकार बनेगी। सोलन की जनसभा प्रधानमंत्री जी के आगमन से पूर्व 8 मंजिला जनसभा में बदल गई। कमल के फूल पर पड़ा हर एक वोट मुझे ताकत देगा, जिससे मैं हिमाचल की विकास की गति और तेज कर सकूंगा। मोदी ने कहा कि सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने वाली है। सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और सोलन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया भी है। इसलिए मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं।

उन्होंने कहा कि दिवाली पर जो मैंने चोला-डोरा पहना था वो मुझे हिमाचल की एक बहन ने दिया था। तब मैंने उन्हें कहा था कि अगर मैं किसी ठंडी जगह कार्यक्रम में जाऊंगा तो मैं ये चोला-डोरा जरूर पहनूंगा और मैंने पहना भी। कांग्रेस में इतने दल हैं की वह गुटबाजियों के दलदल में धंसा हुआ है और दलदल कभी स्थिर नहीं हो सकता। सोलन से लेकर शिमला तक ये पूरा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य के एक बड़े हब के रूप में विकसित हो रहा है। डबल इंजन सरकार इस ताकत को बढ़ाएगी ताकि हिमाचल आत्मनिर्भर बने और विकसित बने। कांग्रेस ने हमेशा जनता को तरसाया है, अटकाया है, लटकाया है भाजपा ने हमेशा जनता को उसका हक दिलाया है।
मोदी ने जयराम सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सफल काम किया गया है। हिमाचल में भाजपा सरकार कार्यों का जवाब भी दे रही है और जनता भी भाजपा को ला रही है। कुछ झूठे वादे करते रहे है कुछ चुनाब के लिए झूठी घोषणाएं करते रहते है। कांग्रेस के काल में स्वार्थी तत्व रहे जो हिमाचल को अस्थिर करना चाहते है, ऐसे लोगो से बचे जो सिर्फ राजनीति के लिए आना चाहते है। मोदी ने कहा हिमाचल के लोग जानते है कि भाजपा विकास करने के लिए काम करती है। भाजपा जबसे आई है तब से भ्रष्टाचार आंतकवाद पर रोक लगी है। बीबीएन परवाणु चंबाघाट में औद्योगिक करण को बढ़ावा देना भाजपा का काम प्रदेश में नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बन रहा बल्क ड्रग पार्क किसान बागवानों को लेकर कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती रहती है लेकिन कांग्रेस का काम नागरिकों, बहन बेटियों किसान बागवानों को धोखा देने का काम किया है।
