मंजूर पठान, चंबा: शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बाद अब मेडिकल कॉलेज चंबा में भी एक छात्रा की ओर से एमबीबीएस में फर्जी तरीक़े दाखिला लेने का मामला सामने आया हैं। छात्रा ने नीट परिणाम में गड़बड़ कर मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सीट पर दाख़िला लिखा हैं। उक्त छात्रा जिला कांगड़ा की रहने वाली बताई जा रही हैं। दाखिलें में गड़बड़ी का खुलासा होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा का दाखिला रद्द कर पुलिस को शिकायत दे दी हैं।
इस फर्जी दाखिले का खुलासा तब हुआ जब प्रशिक्षुओं का डाटा नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की साइट पर अपलोड किया गया। छात्रा के नीट के रोल नंबर को अपलोड किया जाने लगा तो उसका मिलान नहीं हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षु को बुलाकर उससे भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा तो प्रशिक्षु ने नीट के परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस की सीट पर पढ़ाई करने की बात पर स्वीकार कर ली।
मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि एनएमसी ने 120 प्रशिक्षुओं के डाटा का मिलान किया तो 119 का सही पाया गया, लेकिन एक छात्रा के रोल नंबर का मिलान नहीं हुआ। छात्रा ने 230 अंक प्राप्त किए थे लेकिन सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ कर 540 दर्शाए गए थे। अब मामले का खुलासा होने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा का दाखिला रद्द कर पुलिस को शिकायत सौंप दी हैं प्रशिक्षु छात्रा ने अपनी गलती मान ली हैं। इसके बारे में आलाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया हैं।
बता दें कि प्रदेश में इस तरह के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि छात्र किस तरह से नीट के परिणाम में इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं जो कि जांच का विषय हैं।
