राहुल चावला, धर्मशाला: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और कांग्रेस पर निशाना साधा रहे है। प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस में रहे हैं, उनके पिता भी कांग्रेस के पदाधिकारी रहे है। उनका खानदान ही कांग्रेस का रहा है, लेकिन कांग्रेस की ऐसी स्थिति बन गई है, जिसमें अब उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज के समय में जो कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता बने हुए हैं,जो उनके समय में अध्यक्ष रहते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हुआ करते थे।
उन्होंने पुराने किस्से सांझा करते हुए कहा कि कांग्रेस को बचाने के लिए हाई कमान तक बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ी। हर्ष महाजन ने कहा कि 2012 में कड़ी मुशिकलों के बीच कांग्रेस ने चुनाव लड़ा व जीता। उन्होंने कहा कि जो उस समय मंत्री बनाए उन्होंने बहुत धोखे दिए। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनी, जबकि कुछ समय के बाद राजा वीरभद्र सिंह का दुःखद निधन हुआ। उनकी मृत्यु के बाद कांग्रेस में भयंकर लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें एक-दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र शुरू कर दिए गए है।
उन्होंने कहा कि सिफारिशों के आधार पर 500 लोगों की कार्यकारिणी तैयार कर दी गई,जबकि कुछ लोग ऐसे शामिल किए गए, जिनका कांग्रेस में कोई नाम ही नहीं था। उन्होंने कहा कि टिकटों को लेकर भी कई लोगों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए। हाई कमान तक पैसों का लेनदेन किया गया है, जिसमें पद से लेकर सीटों को खरीदने का काम शुरू हो गया।
हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपस में उलझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सक्रीय राजनीति छोड़ दी है। कांग्रेस में बात रखी कि बुजुर्ग लोगों की बजाय सर्वे के आधार पर भी फिट न बैठने वालों को टिकट की डिमांड रखी जा रही है, जबकि भाजपा में संगठन मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन से प्रभावित होकर अब वे भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि ओपीएस को लेकर कांग्रेस ने हामी भरी है, जबकि 2017 के चुनावों में भी मेनिफेस्टो में डाला गया था, तो ऐसे में इस बार भी यह सिर्फ दिखाने की बात है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से 1500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने के दावे भी हवा हवाई ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान चली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाई कमान सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मिलता, जबकि राहुल गांधी भी सही तरीके से बात सुनकर उसे लागू नहीं कर पाते। कांग्रेस की ओर से एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है वहीं दूसरी तरफ भारत तोड़ो अभियान चला हुआ है। उन्होंने कहा की राज्यस्थान में सरकार होने के बावजूद बुरे हालात से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो मेरे साथी है वह राज्य भर से कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने देश में बेहतरीन दिशा में काम कर रहें हैं।
नहीं लड़ूंगा चुनाव
हर्ष महाजन ऐलान किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा को हाई कमान ने टिकट देने को मना कर दिया,जबकि गद्दियों पर लाठीचार्ज किया गया, उस समय भी माफी मांगने को कहा था, लेकिन न करने से उसका खमियाजा भुगतान पड़ा।
