बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर जिले में बरसात के मौसम के बाद अब सितंबर माह में डेंगू का ग्राफ बढने लगा है। जिसने लोगों की चिंता को बढा दिया है। हालांकि अभी तक कोई गंभीर स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के मन में डेंगू के प्रति भय पैदा हो गया हैं । क्योंकि इससे पहले वर्ष 2016 -2017 में बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के सर्वाधिक मामले सामने आए थे। जिस कारण उस दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को डियारा सेक्टर में सप्ताह में एक दिन डराई डे चलाना पडता था। ताकि इस क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सके।
ऐेसे में अगर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकडों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में जनवरी माह से लेकर अब तक 1329 डेंगू के टेस्ट बिलासपुर जिले में किए है। जिसमें से डेंगू के 36 मामले सामने आए है। लेकिन इन डेंगू के 36 मामलों में से 15 मामले अकेले सितंबर माह के हैं। विभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो इन 15 मामलों में प्रभावित लोगों पर डेंगूु की बिमारी के कोई गंभीर लक्षण नहीं है। बरसात के मौसम के बाद डेंगू के फैलने की संभावना अधिक होती हैं। उधर, सीएमओ डा प्रवीण कुमार ने कहा कि बिलासपुर जिले में वर्ष 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह से लेकर अब तक 1329 डेंगू के टेस्ट बिलासपुर जिले में किए है। जिसमें डेंगू के 36 मामले सामने आए है। लेकिन इन डेंगू के 36 मामलों में से 15 मामले अकेले सितंबर माह के हैं। इन प्रभावित लोगों में डेंगू के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए है। लोगों को चाहिए कि डेंगू से बचने के लिए अपने घरों के आस पास सफाई रखें व मच्छरों को एकत्रित न होना दें।
