चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं,जिसमें मंडी सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है.हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं मंडी से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आज मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया.
भरमौर पहुंचने के बाद जहां एक तरफ पार्टी ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया.वहीं दूसरी और विक्रमादित्य सिंह ने पिता की सियासत को भरमौर और पांगी के साथ जोड़ते हुए कहा कि मेरे पिताजी का इस क्षेत्र में काफी योगदान रहा है और यहां के लोग उन्हें काफी प्यार करते थे.उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद भरमौर के होली उतराला सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा.उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने भरमौर और पांगी क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य शुरू करवाए हैं जो प्रगति पर हैं. ऐसे में आपको तय करना है कि आपको विकास चाहिए या वह लोग जो आपके साथ झूठे वादे करते हैं.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है उसे पत्थर की लकीर की तरह माना जाता है और कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटती है.भरमौर में विकास की कमी को नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर आगे बढ़ती जाएगी
