ऊना:राकेश (TSN)-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और गगरेट विधानसभा से चैतन्य शर्मा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश और जरूरी मंत्र दिए । इस दौरान उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मंथन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए विचार विमर्श किया ।
इससे पूर्व सौदान सिंह ने बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गगरेट से पार्टी उम्मीदवार चैतन्य शर्मा के साथ लंबी बातचीत कर जीत के लिए रणनीति बनाई । इस दौरान पार्टी के संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कांग्रेस को नीति विहीन पार्टी बताया।उन्होंने अग्निवीर् योजना के माध्यम से युवाओं के लिए अच्छे पैसे और एक्स आर्मी के अनुभव के साथ अन्य विकल्प होने की बात कह कांग्रेस पर ह*मला किया।
