बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ में एग्रीकल्चर विभाग की मिट्टी टेस्टिंग लैब बस 3 साल से सफेद हाथी बनी हुई है । बता दें कि सरकार की ओर से हर जिले में एक मिट्टी टेस्टिंग लैब बस उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इन बसों पर स्टाफ की ही व्यवस्था नहीं हो पाई जिसके चलते पिछले 3 सालों में हर जिले में इसी तरह मिट्टी टेस्टिंग लैब बस की हालत जर्जर बनी हुई है और सरकार का करोड़ों रुपया बर्बाद होता यहां पर नजर आ रहा है ।
सरकार का 50 लाख से ज्यादा का पैसा हो रहा है बर्बाद
वहीं अब अखिल भारतीय किसान यूनियन द्वारा सवाल उठाए गए हैं कि अगर एग्रीकल्चर विभाग को सरकार ने मिट्टी टेस्टिंग लैब बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई तो इन बसों से हर जिले के किसानों की मिट्टी की टेस्टिंग क्यों नहीं की जाती और क्यों यह बसें पिछले 3 सालों से धूल फांक रही है। अखिल भारतीय किसान यूनियन के नालागढ़ इकाई के महासचिव नरेश घई ने कहा है कि पिछले 3 सालों से नालागढ़ के मझौली में स्थित कार्यालय में एक मिट्टी टेस्टिंग लैब की बस जर्जर हालत में खड़ी हुई है । जगह-जगह से बस में दरारे आ चुकी है और टायर फटने की कगार पर आ चुके हैं । वहीं ना तो इस बस पर चालक की व्यवस्था है और ना ही स्टाफ की व्यवस्था है । उन्होंने कहा है कि अगर सरकार द्वारा हर जिले में एक टेस्टिंग लैब बस की सुविधा दी गई थी, इन पर काम करने वाले स्टाफ क्यों नहीं उपलब्ध करवाया गया और क्यों सरकार का करीबन 6 करोड रुपैया इन बसों पर बर्बाद किया गया।
लैब बसों के लिए जल्द स्टाफ की तैनाती की उठी मांग
नरेश घई ने प्रदेश सरकार से इन खस्ता हालत खड़ी सभी बसों की दशा सुधारने की जहां मांग उठाई है वही स्टाफ की तैनाती करके पूरे प्रदेश में किसानों की मिट्टी की टेस्टिंग करवाने की भी गुहार लगाई है।उन्होंने चेतावनी देकर भी कहा है कि अगर जल्द ही सरकार की ओर से यह मांग पूरी नहीं की गई तो वह क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और एग्रीकल्चर विभाग की होगी।
