By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह
himachalpolitical

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/05/09 at 3:23 PM
Share

संजु , शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के प्रस्तावित फैसले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल वर्षों से महिलाओं और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र रहा है और इसे स्थानांतरित करने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित एक प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर सरकार से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल को महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया था और इसके स्थानांतरण के फैसले से प्रसूताओं तथा उनके परिजनों को दिक्कतें हो सकती हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता की भावनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सरकार से उचित निर्णय लेने का आग्रह किया जाएगा।

वहीं आगामी जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार है। भाजपा द्वारा जिला परिषद चुनाव पार्टी स्तर पर लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोग अपने सपनों और जनता की सेवा की भावना के साथ चुनावी मैदान में उतरते हैं। कांग्रेस पार्टी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी जाती हैं।

हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों और पार्टी की भविष्य की रणनीति को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान चुनावी कमियों और आगे की रणनीति पर गंभीरता से मंथन करेगा।

Karuna May 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत
Next Article हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?