अनिल कुमार,किन्नौर: पंजाब से भागे हुए खालिस्तान समर्थक अमृपाल सिंह के पकड़ने के लिए हिंदुस्तान के बहुत सारे क्षेत्रों मे अलर्ट जारी किया गया हैं। अमृत पाल को पुलिस दिनरात खोज रही हैं। वहीं अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस करवाई में जुटी हैं, वहीं प्रदेश पुलिस पंजाब बॉडर सहित पूरे प्रदेश में सतर्क हैं। घटना को लेकर किन्नौर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। प्रदेश का सीमांत ज़िला होने के नाते किन्नौर पुलिस भी अमृतपाल सिंह घटना की हर गतिविधियों पर पूरी नज़र रखी हुई हैं, क्योंकि किन्नौर ज़िला चीन सीमांत, देश के उत्तराखंड राज्य, लाहौल स्पीति ज़िला, व शिमला ज़िला के सीमांत क्षेत्र से लगता ज़िला है जहां से अमृतपाल के भागने की आशंका जताई जा रही हैं।
एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पंजाब में हुई अमृतपाल के भागने की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने रेड कर कई लोगों को पकड़ा हैं। हिमाचल प्रदेश पंजाब व कई प्रदेशो के सीमांत होने के नाते प्रदेश पुलिस सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर किन्नौर पुलिस भी सतर्क हुई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला में होटल व सराय में रुकने वालों पर नज़र बनाए हुए हैं। अगर इस तरह की कोई मूमेंट दिखाई देता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
अमृतपाल मामले में किन्नौर पुलिस ने ज़िला के पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा हैं,जिसमें उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को यदि किसी भी पंचायत में अनजान व्यक्ति बिना वजह गतिविधि करता दिखाई देता हैं या उसकी किसी हरकत पर शक जाहिर होता हैं तो किन्नौर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया हैं ताकि संदिग्ध को पकड़ा जा सके।
