सचिन शर्मा,मनाली : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा हैं। ऐसे में जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने जहां बर्फबारी हो रही हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही हैं। शनिवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहा। वहीं मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मार्च के अंतिम दिनों में ताज़ा बर्फ़बारी हुई हैं।
अटल टनल रोहतांग सहित धुंधीं में भी चार इंच के क़रीब ताज़ा बर्फ़बारी हुई हैं। घाटी में मौसम के बिगड़े मिज़ाज से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। फ़िलहाल अटल टनल से 4×4 वाहनों को ही जाने की दी जा रही अनुमति।
बर्फ़बारी के कारण सड़क पर फिसलन बनी हुई हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी 2 दिनों तक घाटी में मौसम ख़राब रहने की संभावना जताई गई हैं। वहीं घाटी में हुई ताज़ा बर्फ़बारी से तापमान में भी गिरावट आई हैं।
