राकेश,ऊना: विश्व भर में कोरोना ने नए वेरियंट से हाहाकार मचा हुआ हैं। मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते देश व प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग और सरकार वायरस से निपटने को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर रहे हैं। वहीं अगर बात ऊना जिला की कि जाएगी तो यहां एक बार फिर से कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
सीएमओ ऊना मंजू बहल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गुरुवार को सीनियर अधिकारियों के साथ हुई वार्तालाप के बाद मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने महामारी के फिर से आने के संकेत के कारण ऊना जिला में टेस्टिंग अरटीपीसीर तेज किए जाने की बात कहीं ।उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुकाम जा बुखार आता है तो उसको वह हल्के में ना लें तुरंत अपना करोना टेस्ट करवाएं।
अधिकारी ने बताया कि ऊना जिला में फिलहाल कोविड का कोई मरीज नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग को करोना टेस्टिंग और ज्यादा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पुख्ता मेडिसन और पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं किस के सहायता से कोरोना से निपटा जाएगा।
