बीबीएन/जगत सिंह– एक तो दिसंबर माह की हाड ठिठोर्ती सर्दी और ऊपर से एक परिवार का उजड़ गया आशियाना। भीषण आग ने पूरे घर को कर दिया सवाह,अब पूरा परिवार सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। जी हां हम बात कर रहे हैं नालागढ़ के तहत खरपाना गांव की, जहां बीते वीरवार को जब पूरा परिवार किसी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था , तो अचानक पीछे से उनके घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दो मंजिला मकान जलकर खाक हो गया।
इस मकान में कुल 11 कमरे थे और 11 कमरों में रखी हुई ज्वेलरी फर्नीचर और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस 11 कमरों के मकान में बस अकेली दीवारें ही बची है और सारा सामान
खत्म हो चुका है । अब परिवार , सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव बावा हरदीप सिंह
अग्निकांड की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह पीड़ित परिवार का दुख साझा करने के लिए उनके घर पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया गया। सरकार और उनकी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया । बावा हरदीप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके से ही संपर्क साधा और उन्हें जल्द मामले में मुआवजा दिलवाने की बात कही गई है।
सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग
इस बारे में पीड़ित परिवार का कहना है कि वह किसी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ था। दोपहर को अचानक उनके घर में आग लग गई ,जिसके कारण उनका पूरा घर जलकर सवाह हो चुका है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मौके पर तहसीलदार रामशहर पहुंचे थे और उनकी ओर से 5000 की मदद की गई थी और सुबह-सुबह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह पहुंचे और उन्होंने ₹10000 की आर्थिक मदद होने दी है। इस अग्निकांड में ये परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और दूसरी और सर्दी का मौसम है । परिवार की महिलाओं का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।
