बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस में सभी नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए दौड़े हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्हें विधायक बनना होगा। कांग्रेस के नेता बहुत जल्दबाजी में है। जरूरत से ज्यादा जोश में है, थोड़ा सब्र करना चाहिए। परिणाम आठ दिसंबर को आएगा और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
जयराम ठाकुर सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनावों का परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस दफा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता भी बढ़ी है, जोकि भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि जो भी परिणाम आएगा वह भाजपा के पक्ष में ही आएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जो आंकड़ा आ रहा है वह भाजपा के पक्ष में ही है। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान जनता का भरपूर सहयोग भाजपा को मिला है।
