किन्नौर : अनिल कुमार – पूर्वनी ग्राम पंचायत के चार वार्ड सदस्यो द्वारा प्रधान जमुना देवी पर लगाए आरोप गलत साबित हुई है। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता करते प्रधान जमुना देवी ने कहा कि पूर्वनी पंचायत के चार वार्ड सदस्यो ने उन पर जिला पंचायत अधिकारी के पास लिखी शिकायत कर सामूहिक इस्तीफा दिया था व विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जांच करने की भी मांग की गई थी। जिस में पंचायत प्रधान जमुना देवी के पति द्वारा पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप व कई कार्यों में भी अनियमितताएं बरते जाने के भी आरोप लगाए गए थे।
प्रधान ने कहा कि उन पर लगाए आरोप निराधर है व आरटीआई से खुलासा हुआ है कि जिला पंचायत अधिकारी किन्नौर द्वारा पूर्वनी पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में पंचायत प्रधान पूर्वनी जमुना देवी के किसी भी कार्य में अनियमितता नहीं पाई गई है। पंचायत प्रधान ने कहा कि वार्ड सदस्यो के बेठक में नही आने पर करीब छह महीने से पंचायत क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़ी है।
