भावना शर्मा, शिमला(TSN): जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए हैं। सम्मेलन के रात्रि भोज के बाद मुख्यमंत्री की मुलाकात और बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। पीएम में मुख्यमंत्री की बात को बड़े गौर से सुना। मौका मिलते ही ठाकुर सुखविंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के हितों की पैरवी करना नहीं भूले।
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही विशेष राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया हैं।, जिसके लिए विश्व बैंक, नीति आयोग, हिमाचल के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार जी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
