By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपभोक्ताओं का आरोप…बिजली विभाग के पंडोह स्थित उपमंडलीय कार्यालय मीटर में रिडिंग कम लेकिन बिल में दिखा रहे ज्यादा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उपभोक्ताओं का आरोप…बिजली विभाग के पंडोह स्थित उपमंडलीय कार्यालय मीटर में रिडिंग कम लेकिन बिल में दिखा रहे ज्यादा
himachalNews

उपभोक्ताओं का आरोप…बिजली विभाग के पंडोह स्थित उपमंडलीय कार्यालय मीटर में रिडिंग कम लेकिन बिल में दिखा रहे ज्यादा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/01 at 2:16 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – बिजली विभाग का पंडोह स्थित उपमंडलीय कार्यालय उपभोक्ताओं को मनमाने बिल देकर जोरदार करंट लगाने का काम कर रहा है। आलम यह है कि तीन महीने तक उपभोक्ताओं को 1 या 2 यूनिट खपत का बिला दिया जा रहा है और चौथे महीने सीधा 400 यूनिट का बिल थमाया जा रहा है। जब बिल दिया जा रहा है तो मीटर रिडिंग से ज्यादा का ही बिला बनाकर दिया जा रहा है। इस बात का खुलासा मासड़ पंचायत के निवासी रि. ऑनरेरी कैप्टन डोले राम ने किया। उन्होंने पाया कि विभाग का कोई कर्मचारी घर पर नहीं आ रहा और बिल जो दिया जा रहा है वो रिडिंग के विपरित है। इसको लेकर उन्होंने एसडीओ पंडोह से लेकर सीएम हेल्पलाईन तक 6 शिकायतें की, लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतें करने के बाद भी विभाग अड़ियल रवैया अपनाए हुए है और ठेकेदार के सिर पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्या ठेकेदार के गलत कार्यों की जबावदेही विभाग की नहीं बनती।

उपभोक्ता रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें विभाग ने अभी जो बिल दिया है उसमें लास्ट मीटर रिडिंग 9040 दर्शाई गई है जबकि मीटर पर मौजूदा समय में मीटर रिडिंग 9013 है। जबकि यह बिल घर आकर नहीं बनाया गया है। उपभोक्ता प्रकाश चंद ने बताया कि विभाग के लोग एक ही जगह पर बैठकर बिल बना रहे हैं और घर तक जाने की जहमत नहीं उठा रहे जिस कारण ऐसा हो रहा है। रि. ऑनरेरी कैप्टन डोला राम ने एसडीओ कार्यालय पंडोह का सारा ऑडिट करवाने की मांग उठाई है। जब सरकार 125 यूनिट फ्री बिजली दे रही है तो विभाग इस तरह का गोलमाल क्यों कर रहा है, इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

शिकायत पर कार्रवाई हो रही है, मैं खुद जाउंगा मौके पर

वहीं, जब इस बारे में विद्युत विभाग पंडोह के एसडीओ जगदीश हीरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शिकायत प्राप्त हुई है और वे जांच भी करवा रहे हैं। यदि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो मैं स्वयं मौके पर जाकर इसकी जांच करूंगा। मीटर रिडिंग से ज्यादा बिल नहीं आने चाहिए, इस संदर्भ में जांच की जाएगी। हर महीने बिल बनाने वालों की डयूटी में बदलाव किया जाता है। संबंधित ठेकेदार से भी इसकी जानकारी मांगी गई है।

TAGGED: Mandi electricity bill
Chandrika August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धूमधाम से मनाया गया माता भैरवा का त्रैवार्षिक होम मेला… माता ने दिया सुख शांति और स्मृद्धि का आशीवार्द
Next Article बारिश से जाबाल का बाग कांशीवाला नाहन सड़क खस्ताहाल..लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?