By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीमाओं की सुरक्षा के साथ आतंक के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई: नेता प्रतिपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीमाओं की सुरक्षा के साथ आतंक के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई: नेता प्रतिपक्ष
himachalpolitical

सीमाओं की सुरक्षा के साथ आतंक के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई: नेता प्रतिपक्ष

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/05/09 at 5:24 PM
Share
Opposition leader Jairam thakur
Opposition leader Jairam thakur

Shimla, 9 May( TSN)-नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर आतंक के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने न सिर्फ जवाबी कार्रवाई की, बल्कि आतंक के सरगनाओं को उन्हीं की ज़मीन पर सज़ा दी। जयराम ठाकुर ने इसे “नई भारत नीति” का परिणाम बताया जिसमें अब आतंक का जवाब केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कंधार अपहरण कांड और 26/11 जैसे घातक हमलों की साजिश रचने वाले आतंकियों को भारत ने उनके ठिकानों में घुसकर खत्म किया। यह उन शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने आतंक की विभीषिका को झेला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति स्पष्ट है – हर दुश्मन को न्याय के कठघरे तक पहुँचाया जाएगा।

 

स्वदेशी रक्षा तंत्र ने दिलाया आत्मनिर्भरता का भरोसा
नेता प्रतिपक्ष ने राफेल लड़ाकू विमानों, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और स्वदेशी तेजस विमान जैसे उपकरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत के पास आधुनिक और घातक हथियार प्रणालियाँ हैं, जो आत्मरक्षा से आगे बढ़कर शत्रु को पस्त करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सुदर्शन’ के नाम से जाना जाने वाला सिस्टम अब आतंकवाद के खिलाफ भारत की पहली प्रतिक्रिया बन चुका है।

 

रक्षा निर्यात में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रयासों के चलते भारत का रक्षा निर्यात 22,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह उपलब्धि बताती है कि भारत अब केवल एक रक्षा उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक सशक्त निर्यातक देश बन चुका है।

अंतरिक्ष से लेकर सरहद तक, भारत अब किसी से पीछे नहीं

उन्होंने कहा कि 2019 में भारत द्वारा किए गए एंटी-सैटेलाइट हथियार परीक्षण ने यह साबित किया कि देश अब वैश्विक रक्षा शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह क्षमता अब तक केवल कुछ चुनिंदा देशों के पास थी, और भारत ने यह उपलब्धि अपने बलबूते हासिल की है।

मोदी सरकार ने दिया आतंक को करारा जवाब

जयराम ठाकुर ने कहा कि उरी, पुलवामा और अब पहलगाम जैसे हमलों के बाद भारत ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के माध्यम से यह दिखा दिया है कि अब देश चुप नहीं बैठता, बल्कि जवाब देने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा, “यह अब मोदी का भारत है – जो हर हमले का दस गुना जवाब देता है।”

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika May 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Minister Jagat Singh Negi राजस्व मंत्री बोले…हिमाचल-चीन सीमा पर शांति.. लेकिन सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता जरूरी:
Next Article भारत-पाक तनाव… कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर: CMO डॉ. राजेश गुलेरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?