अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर में बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते टापरी समीप पागल नाले में अचानक मलबा भर आया। मलबा भरने की वजह से नेशनल हाइवे -5 बाधित हो गया जिसकी वजह से सड़क के दोनों किनारे वाहन फ़स चुके हैं ओर प्रशासन अब सड़क बहाली के लिए लगातार काम कर रहा हैं। पागल नाले मे मलबा गिरने के चलते सड़क बहाली के काम में दिक्क़ते आ रही हैं।
इस मलबे के गिरने से किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं। वहीं पुलिस जवानों की ओर से पागल नाला समीप सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया हैं ताकि मलबे की चपेट मे आने से किसी के जानमाल का नुकसान न हो। इससे पूर्व भी पागल नाले में मलबा गिरने से सड़क पर कुछ वाहन मलबे की चपेट में आए थे लेकिन आज वाहनों के सड़क पर गुजरने से पहले ही मलबा सड़क पर गिरा हैं, ऐसे में किसी को नुकसान भी नहीं हुआ हैं।
बता दे कि जिला में अब बरसात के बाद नदी नाले उफान पर रहते हैं ऐसे मे कभी भी जिला में पहाड़ो से भूस्खलन के साथ नदी नालों में बाढ़ की संभावनाएं बनी रहती हैं। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को एतिहायत बरतने की सलाह भी दी हैं ताकि किसी के जान माल का नुकसान न हो।
