अनिल कुमार,किन्नौर: विश्व की सबसे खतरनाक माने जाने वाले पर्वत अन्नपूर्णा को हिमाचल में किन्नौर के जांबाज अमित ने फ़तह कर दिखाया हैं। अमित ने ना केवल यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है बल्कि अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने प्रदेश और किन्नौर जिला का नाम एक बार फिर रोशन किया हैं। अमित नेगी दुनिया के सबसे खतरनाक पर्वत अन्नपूर्णा 8091 मीटर को सफलतापूर्वक फतह करने वाले हिमाचल प्रदेश किन्नौर के पहले नागरिक बन गए हैं।
16 अप्रैल 2023 अमित नेगी किन्नौर जिले के पहले आदिवासी नागरिक बन गए हैं जिन्होंने 16 अप्रैल की सुबह इस चोटी पर चढ़ाई की हैं। इस बात की पुष्टि सेवन समिटट्रेक्स की ओर से की गई हैं। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा अभियान 2023 किन्नौर हिमाचल प्रदेश के एवरेस्टर अमित नेगी ने सोमवार सुबह नेपाल स्थित अन्नपूर्णा (8091 मीटर) पर विजय प्राप्त की हैं। वह 2023 सीज़न के पहले शिखर सम्मेलन को जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही हैं।
बता दें कि अमित नेगी ने इससे पूर्व कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल की जिसके बाद विश्व के सबसेऊंची चोटी एवरेस्ट फतह किया था। ऐसे दर्जनों पर्वत है जिनपर उन्होंने चढ़ाई कर सफलता हासिल की हैं जिससे किन्नौर समेत प्रदेश का नाम उन्होंने गर्व से ऊंचा कर दिया हैं। अमित नेगी के अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल हुई है और वे अपनी टीम के साथ अब बेस कैंप में वापिस लौट रहे हैं जिसके बाद वे कुछ दिनों में हिमाचल वापिस लौटेंगे। यहां पहुंचने पर उनका सरकार के प्रतिनिधि स्वागत करेंगे और किन्नौर ज़िला में भी लोगों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
