Shimla, 25 August-1989 बैच के आईएफएस अधिकारी एवं पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) अमिताभ गौतम ने सोमवार को जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक (सीपीडी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
टुटू स्थित परियोजना मुख्यालय (पीएमयू) में उनका स्वागत परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने हिमाचली टोपी और गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने गौतम को परियोजना की गतिविधियों और प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।इस अवसर पर परियोजना स्टाफ ने सीपीडी से परिचय कराया और गौतम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने परियोजना मुख्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण भी किया।
