Una, Rakesh-ऊना जिले में जारी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इस बीच बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबादा बराना का निरीक्षण किया, जहां बारिश के चलते पहाड़ी से गिरी मिट्टी और मलवे ने स्कूल भवन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के समय स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अचानक गिरे मलवे से भवन को भारी नुकसान पहुंचा और स्कूल का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।निरीक्षण के दौरान विधायक सत्ती ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही उन्होंने स्कूल भवन के नए कमरों के निर्माण के लिए फंड उपलब्ध करवाने की मांग भी की।जिला प्रशासन ने विद्यालय भवन को असुरक्षित घोषित करते हुए 28 अगस्त तक या अगले आदेशों तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि मरम्मत और आवश्यक कार्यवाही पूरी होने तक भवन का उपयोग नहीं किया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
