सचिन शर्मा,मनाली(TSN): कुल्लू जिला के मनाली के नग्गर ब्लॉक के तहत आने वाले पतलीकुहल में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा मामले विभाग भारत सरकार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ,सशस्त्र सीमा बल शमशी कुल्लु व राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।पतलीकुहल में आयोजित इस कार्यक्रम में ITBP असिस्टेंड कामांडेंट दीक्षा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान वशिष्ठ अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
इस दौरान पतलीकुहल शिव मंदिर से पुरानी सब्ज़ी मंडी तक नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ,ITBP ,SSB के जवान, NSS के स्वयंसेवी और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पतलीकुहल में आयोजित मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान लोगों ने कलश में मिट्टी और चावल भी डाले और इस दौरान पतलीकुहल बाज़ार भारत माता की जय से भी गूंज उठा।
कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि शिरकत करने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम आरंभ किया गया जिसमें कहा गया कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीरों की याद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आरम्भ किया गया। इसके तहत देश भर में अनेक तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं और इसके माध्यम से पूरे देश के हर गांव में और हर घर से मिट्टी एकत्रित कर के और उस मिट्टी को दिल्ली लाया जाएगा और वहां पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शाहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में अमृत वाटिका ओर आज़ादी का अमृत महोत्सव स्मारक की स्थापना की जाएगी।
