संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां के तहत, पंचायत कटोरा स्थित प्राचीन पंजपीरी परिसर स्थल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ एक दिवसीय मेला और दंगल का आयोजन मेला कमेटी की ओर से करवाया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने अपने जोहर दिखाए। दंगल के बड़ी माली का फाइनल मुकाबला दिनानगर के पहलवान काला और लम्बानाला के पप्पी के बीच हुआ, जिसमें काला विजेता रहे ओर पप्पी उपविजेता रहे। वहीं छोटी माली में दंगल ज्वाली के पहलवान कृष्ण और पठानकोट के बिट्टा विजयी रहे।
मेला कमेटी की ओर से सामूहिक रूप में बड़ी माली में विजेता पहलवान को नौ हजार रुपए ओर उपविजेता को आठ हज़ार रुपए दिए गए, जबकि छोटी माली में विजेता पहलवान को चार हज़ार रुपए और उप विजेता को तीन हज़ार रुपए नकद राशि दे कर पुरष्कृत किया गया।
