विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरवाईं की छात्राओं नम्रता, गौरी और रिद्धि ने बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर -19 का विजेता बनकर अपने स्कूल का नाम ओर माता पिता एवं समस्त इलाके का नाम रोशन किया है। विद्यालय की डी पी ई अच्छरा देवी की कोचिंग एवं मार्गदर्शन में बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर जिला भर में प्रथम स्थान अर्जित किया। इसके लिए कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पूरी टीम को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एस्कॉर्ट टीचर प्रवक्ता सुरेश कुमारी ने भी बच्चों को बधाई।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा,एसएमसी प्रधान रामधन शर्मा, समस्त एसएमसी सदस्यों,अध्यापक वर्ग एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विजेता बच्चों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदित है कि उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी में पांच सितंबर से सात सितंबर तक आयोजित की गई थी।
