संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश विधानसभा चुनावों में करणी सेना हिमाचल प्रदेश में भाजपा को समर्थन देगी। यह ऐलान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर किया। उन्होंने बताया कि देश हित करणी सेना भाजपा को समर्थन दे रही है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने कहा कि हिमाचल में 70 हजार के आसपास करणी सेना के समर्थक हैं जो भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में विधान सभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखी टिप्पणी करते हुए सूरज पाल ने कहा कि कांग्रेस का पप्पू पास होने की यात्रा पर निकला है। दूसरी तरफ लोग कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने देश के इतिहास को बचाने और देश विरोधी ताकतों को खत्म करने के लिए कोई काम नहीं किया इसलिए कांग्रेस को समर्थन नहीं दिया जा सकता।
