मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में इन विधानसभा चुनावों में भाजपा जहां बगावत का सामना कर रही है तो वहीं चुनाव नजदीक आते आते भाजपा की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है रविवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को एक झटका लगा है। जहां शनिवार को डीएस बनाम ओपीएस के पोस्टरों ने भाजपा की बेचैनी बढ़ाई थी वहीं रविवार सुबह जिला चंबा के उदयपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य वनिका चौभियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी के नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
वनिका ने विधायिका की मौजूदगी में उनके निवास स्थान जंद्रीघाट में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की वजह को लेकर उन्होंने बताया कि डलहौज़ी की विधायिका और मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी के नेतृत्व क्षमता और उनके महिलाओं के प्रति अच्छे व्यवहार को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही इन विधानसभा चुनावों में उनके ससुर भी डलहौज़ी विधानसभा से चुनावी मैदान में है लेकिन उनकी गद्दी समुदाय के खिलाफ नीतियों से वह आहत है और उन्होंने गद्दी समुदाय के हक़ को लेकर बहुत सोच समझकर कांग्रेस के साथ आने का फैसला किया है ।
बता दें कि वनिका चौभियाल के कांग्रेस पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी को सूबे में और बल मिलेगा I वनिका के साथ कई अन्य लोगों ने भी यहां पर भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं। वहीं इस अवसर पर डलहौज़ी विधायिका आशा कुमारी ने वनिका चौभियाल सहित समस्त लोगों का जो आज कांग्रेस में शामिल हुए उनका स्वागत किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया की वनिका एक पढ़ी लिखी और शिक्षित महिला है, ऐसे शिक्षित लोगों का कांग्रेस पार्टी हमेशा से सम्मान करती है और उनके कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी को निश्चित रूप से ही बहुत लाभ मिलेगा I
