नालागढ़ :जगत सिंह – नालागढ़ के पहाड़ी हल्के में एक और पहाड़ धसना शुरू हो चुका है । उपमंडल नालागढ़ के तहत बुवासनी पंचायत के गांव सील में 25 परिवार बेघर हो चुके हैं और अब यह 100 से ज्यादा आबादी वाले गांववासी गांव को छोड़ने को मजबूर हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले पहले वह कोशिश कर रहे हैं कि गांव को खाली कर दें, लेकिन अगर इस बीच बारिश हो जाती है तो वह गांव में ही फंस जाएंगे और यहां पर एक बड़ा हादसा भी हो सकता है क्योंकि सील गांव में 25 परिवार रहते हैं जिनकी अबादी 100 से ज्यादा है और सभी गांव वासियों ने टमाटर बेच बेच कर अपने पक्के मकान बनाए थे लेकिन अब मकान भी टूट चुके हैं और जगह-जगह से दरारे आ चुकी है । ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जाए जहां पर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके।
