नाहन : देवेंद्र कुमार- सिरमौर जिला में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ध्वजारोहण कर यहां पुलिस होमगार्ड एनसीसी व एनएसएस के टुकड़ियों की सलामी ली।
अपने संबोधन में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन वीर सपूतों को याद किया जिनकी बदौलत देश को आज़ादी मिली है। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी कहा कि देश सुरक्षा में हिमाचल के वीर सपूतों का हमेशा ही अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश मौजूदा समय में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है और सरकार हर संभव राहत एवं पुनर्वास की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में करीब 75 हजार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया उन्होंने रेस्कयू ऑपरेशन में सहयोग के लिए भारतीय सेना का आभार जताया और कहा कि सेना के सहयोग से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सेना ने लाहौल स्पीति में सैंकड़ों लोगो को रेस्क्यू किया।वही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कहा कि मौजूदा समय मे सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ काम करने की जरूरत है ताकि इस बड़े नुकसान से उभरा जा सके।
