सोलन :योगेश शर्मा ( TSN)- आयुष्मान भव कार्यक्रम को लेकर सोलन में इन दिनों कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें लोग बढ़कर का हिस्सा ले रहे हैं । हर शनिवार को जिला के अलग-अलग केंद्रों पर मेलों का आयोजन किया जा रहा है,जहां पर स्वास्थ्य संबंधी जांच लोगों की कि जा रही है । मेले के दौरान जहां लोगों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है, वहीं आभा आईडी बनाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आभा आईडी बनाने से लोगों को भविष्य में हेल्थ डाटा साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इस आईडी में सभी डाटा व्यक्ति का मौजूद रहेगा ।स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गगनदीप ने बताया कि हर शनिवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत मेलों का आयोजन पीएससी लेवल और उपकेंद्रों पर हो रहा है,जहां पर लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। इन मेलों में बीपी शुगर और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंच रह रहे हैं, जिनका इलाज मौके पर ही किया जा रहा है । वहीं नालागढ़ में इस कार्यक्रम के तहत दो मेलों का आयोजन हो चुका है, 7 अक्टूबर को बद्दी में और 13 और 14 अक्टूबर को अर्की और धर्मपुर में इन मेलों का आयोजन किया जाएगा।
