ऊना :राकेश (TSN)- सैकड़ो वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से रामभक्तों का ताँता लगा है। राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह है, हर कोई अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के बाल रूप को नैनों में बसाने के लिए आतुर है। देवभूमि हिमाचल से रामभक्त अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकें इसके लिए आज जिला ऊना के अंब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रेलवे स्टेशन प्रभु राम के भजनों से भक्ति में हो गया.
अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंद्रा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे.आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे स्टेशन पर अनुराग ठाकुर ने आए हुए राम भक्तों को संबोधन भी किया.रेलवे स्टेशन पर आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी जल्दी दिखाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ने बड़ी सौगात दी है.जय आस्था स्पेशल ट्रेन सीधी पुणे से चलकर अयोध्या पहुंचेगी, वहां पर आपको पहुंचने पर वेलकम किया जाएगा प्रभु राम के दर्शन करने के बाद जो आपको सुखद अनुभूति होगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. उन्होंने कहा की प्रभु राम का मंदिर बनने से पहले प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 11 दिन तक अनुष्ठान रखा है और 11दिन तक अन तक ग्रहण नहीं किया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 वर्षों का इंतजार खत्म करवाया है राम मंदिर के लिए देश के अनेक मंदिरों में उसे दिन लोगों ने भंडारे लगाए भजन कीर्तन हुए है यह दर्शाता है की रमा मंदिर के बनने से देश में भाईचारा बड़ा है
