By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले…सराज में बांटा गया आपदा राहत पैकेज का सर्वाधिक पैसा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले…सराज में बांटा गया आपदा राहत पैकेज का सर्वाधिक पैसा
himachalpolitical

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले…सराज में बांटा गया आपदा राहत पैकेज का सर्वाधिक पैसा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/05 at 11:15 AM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आपदा राहत पैकेज का सर्वाधिक पैसा सराज विधानसभा क्षेत्र में बांटा गया है। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बाखली गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों में आपदा राहत पैकेज जारी किया और प्रभावितों को 7-7 लाख की राहत राशि दी गई। सराज में आपदा के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और यहां कई लोगों के घर टूटने के साथ-साथ ही सरकारी व नीजि संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वे बदले की भावना से काम करने वालों में से नहीं है। पूर्व की जयराम सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो कार्य शुरू किए थे उन्हें मौजूदा सरकार हर हाल में पूरा करेगी ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके। विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर से राम मंदिर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भगवान श्री राम किसी की पर्सनल जागीर नहीं है। प्रभु श्रीराम सबके हैं। प्रदेश के देवी-देवताओं का आशीवार्द तो उन्हें प्राप्त ही है लेकिन वे अयोध्या से प्रभु श्रीराम का आशीवार्द भी ले आए हैं।

प्रतिभा सिंह बोली-जयराम ठाकुर ने सराज में खड़े कर दिए हैं सफेद हाथी

वहीं, सांसद एवं कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने सीएम रहते सारी मशीनरी सराज में तैनात कर दी। यहां इतना ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर दिया जो आज सफेद हाथी बनकर रह गया है। आज सराज में बने भवनों की देखरेख करने के लिए चैकीदार तक नहीं है। पूर्व सरकार ने सिर्फ सराज पर ही फोकस रखा और बाकी क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनती हैं तो वे भेदभाव की नीति के साथ काम करते हैं।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा भी किया। बहुत से लोग मांगों को लेकर भी आए हुए थे जिनकी मांगों पर समयानुसार उचित कार्रवाई की भरोसा दिलाया गया।

TAGGED: Mandi sarakaar gaanv ke dvaar kaaryakram
Chandrika February 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंब अंदोरा रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक.. बनाई रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?