ऊना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिला ऊना में “जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति” (दिशा कमेटी) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और उनके समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हों ताकि आम जनता को सीधे लाभ मिल सके।बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने अवैध माइनिंग क़ो लेकर अधिकारियो पर इस पर सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश भी दिए
