By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फीसदी तक की छूट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फीसदी तक की छूट
himachalNews

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फीसदी तक की छूट

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/05 at 4:20 PM
Share

मनाली,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-हिमाचल प्रदेश में जहां अप्रैल माह से लेकर जून माह तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहा। तो वहीं 1 जुलाई से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार अब मंदा होना शुरू हो गया है।हालांकि प्रदेश के निचले इलाकों में भारी बारिश हो रही है।तो वहीं बीते माह पंजाब और हिमाचल के बीच टैक्सी चालकों का हुआ विवाद भी इसका कारण माना जा रहा है। ऐसे में जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर पर्यटन कारोबार एकदम से आधा रह गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के द्वारा 15 जुलाई से अब सैलानियों के लिए डिस्काउंट जारी कर दिया गया है।

टैक्सी चालकों के विवाद से पर्यटन कारोबार हो रहा प्रभावित

जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर निगम के होटल में सैलानियों को 20% से लेकर 30% तक की छूट मिलेगी। ताकि सैलानी डिस्काउंट के साथ निगम के होटल का आनंद ले सके और जिला कुल्लू के पर्यटन कारोबार में भी बढ़ोतरी हो सके। हालांकि पर्यटन सीजन 15 जुलाई तक जिला कुल्लू में रहता है,लेकिन बीते माह हुए पंजाब व हिमाचल के टैक्सी चालकों का विवाद पर्यटन कारोबार में कमी का कारण बन रहा है।इस विवाद में कितनी सत्यता थी इसकी जांच तो आखिर पुलिस के द्वारा ही की जाएगी।लेकिन इस विवाद के चलते भी हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर बुरा असर नजर आया। वही कुछ जगह पर दोनों राज्यों के चालकों के साथ मारपीट के भी मामले सामने आए। ऐसे में यह पूरा मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया में इसका गलत प्रचार हुआ और इसका नतीजा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भुगतना पड़ा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से ले और सोशल मीडिया में अगर कोई दुष्प्रचार करता हुआ पाया जाता है। तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

मनाली में पर्यटकों की आमद में आयी 50 प्रतिशत तक की कमी

जिला कुल्लू पर्यटन निगम में कार्यरत उप महाप्रबंधक बी एस ओक्टा ने बताया कि जिला कुल्लू में अब पर्यटन कारोबार 40 से 50% तक रह गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के होटल में सैलानियों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है और यहां पर अन्य पर्यटन कारोबारी के द्वारा उन्हें आकर्षक पैकेज भी दिए जा रहे हैं।

वही मनाली में ट्रेवल एजेंट का काम करने वाले गगन अवस्थी ने बताया कि बीते दो माह तक यहां पर पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। अब बरसात के मौसम में काम थोड़ा कम हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी बाहरी राज्यों से सैलानी यहां आने के लिए ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि जुलाई माह में भी सैलानी जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों का दीदार करेंगे।वही मनाली घूमने आए विक्रम का कहना है कि निचले इलाकों में अभी भी भारी गर्मी है और हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। ऐसे में वह लोग मनाली के साथ-साथ प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रख कर रहे हैं और यहां की ठंडी वादियों में घूमने का भी मजा ले रहे हैं।

TAGGED: Manali tourism corporation hotels
Chandrika July 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार से खफा हुए HRTC पेंशनर्ज… कहा मांगे नहीं मानी तो आंदोलन के लिए होंगे मजबूर
Next Article अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना..बोले शीर्ष नेताओं से नीचे तक झूठ बोलने वालों की लगी होड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?