सचिन शर्मा,मनाली : प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से ही अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी गई है। दोनों ही पार्टियों के कुछ एक विधानसभा सीटों पर ही अभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं लेकिन अधिकतर विधानसभा सीटों पर दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी बिना समय गवाएं बुधवार शाम को विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
उम्मीदवारों की यह दूसरी सूची है जिसे आम आदमी पार्टी की ओर से जारी किया गया है आम आदमी पार्टी ने इन विधानसभा चुनावों के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र से अनुराग प्रार्थी को चुनावी मैदान में उतारा है। अनुराग प्रार्थी कुछ समय पहले कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में अब मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनावों का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक मनाली विधानसभा क्षेत्र से अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है।
