बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत जोघों नदी में अवैध खनन बेखौफ जारी है और लीज की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसको लेकर जहां नदी का पानी बिल्कुल ही सूख चुका है । वहीं नदी के आसपास की गई पेयजल बोरवेल स्कीमें खनन के कारण बंद हो चुके हैं और प्राकृतिक जल स्त्रोतों को भी नुकसान हो रहा है । अवैध खनन से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एसडीएम नालागढ़ के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और एसडीएम नालागढ़ को एक ज्ञापन देकर खनन माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई ।
माइनिंग माफिया पर लगाम लगाने को लेकर दी शिकायत
ग्रामीणों ने एसडीएम नालागढ़ को बताया कि खनन विभाग की और से जोघों खड्ड को लीज पर दिया गया है ।जिसके कारण खनन माफिया द्वारा लीज की आड़ में 50-50 फीट गहरे गड्ढे नदी में खोद दिए गए हैं । जिससे पर्यावरण को भी खासा नुकसान हो रहा है । और दिन रात अवैध खनन चलता है सड़क से चलना भी बहुत मुश्किल हो चुका है क्योंकि सड़कों पर भी धूल ही धूल जमी हुई है । पिछले दिनों एक सड़क पर टायल का कार्य किया गया था, लेकिन अब उस सड़क में टाइलों का नामोनिशान ही मिट चुका है।
ग्रामीणों ने एसडीएम नालागढ़ और स्थानीय पुलिस प्रशासन से खनन माफिया पर जड़ से नकेल कसने की मांग उठाई है और चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही माफिया पर नकेल नहीं कसी गई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन की होगी ।
