सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। वहीं सोलन में भी आज सुबह से ही लोगों ने अपने घरों में गोवर्धन पूजा की। वहीं सोलन सब्जी मंडी के नजदीक बनी आश्रय गौशाला में भी आज गायों की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा की गई ।
सोलन सब्जी मंडी के नजदीक स्थित आश्रय गौशाला में भी आज गौशाला समिति के सदस्यों ने गोबर के श्री कृष्ण नारायण बनाकर पूजा अर्चना की है । इस दौरान गौशाला में उपस्थित गायों की भी पूजा समिति के सदस्यों द्वारा की गई । मीडिया को जानकारी देते हुए गौशाला समिति के सदस्य गुरदीप साहनी ने बताया कि आज गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा गोबर के श्री कृष्ण नारायण बनाए गए हैं और उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें याद किया गया है ।भगवान लोगों की रक्षा करते हैं,ऐसे में भगवान का स्मरण करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गौवंश से ज्यादा प्यार करते थे,ऐसे में गायों का ध्यान भी गौशाला समिति द्वारा समय-समय पर रखा जाता है और आज उनकी पूजा भी समिति के सदस्यों द्वारा की गई है।
