सोलन (योगेश शर्मा): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोलन में चुनाव प्रचार कर रोड शो किया। रोड शो सोलन बाईपास से शुरू होकर ओल्ड बस स्टैंड तक चला। भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

सोलन से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंजु राठौर हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज हिमाचल में जनता के बीच का आम आदमी चुनाव लड़ रहा है। इसके बाद मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हिमाचल में आकर रोड शो करेंगे।

