संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा जहां मिशन रिपीट के दावे कर रही है तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। दोनों ही राजनीतिक अथालय अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नज़र आ रहे हैं। बुधवार को भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक ओर शिमला ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने का दावा किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा अब चाहे प्रदेश में ऊना नंबर वन या संतरी शराब बांटे या फिर अपने दिल्ली से बड़े नेता, पीएम मोदी यहां पर जितना मर्जी लोगों को लुभाने की कोशिश करें लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है। प्रदेश के बागवान, युवाओं, किसानों,कर्मचारियों ने ठान लिया है ओर अब चाहे पीएम मोदी आए या फिर ट्रंप को भी ले आएं तब भी भाजपा की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया ।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रलोभन देगी और पैसे भी देंगे । गृह मंत्री ने चंबा में रेल पहुंचा दी ओर अब मोदी मंडी में एयरपोर्ट बन कर तैयार होने का जुमला फेंकेंगे ओर हिमाचल को सिंगापुर ओर अमेरिका बनाने के सपने दिखाएंगे, लेकिन यह चुनाव हिमाचल के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने 5 साल के कार्यों का हिसाब जनता को दे उसके बाद जनता के बीच वोट मांगने जाए।
