अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही तबादलों का दौर भी शुरू हो गया हैं। कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला तबादला डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक का किया हैं। डीसी किन्नौर को राज्य सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई हैं। सोमवार देर रात कार्मिक विभाग की ओर से किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
इस तबादले के बाद डीसी किन्नौर के पद पर एडीएम पूह सुरेंद्र राठौर फिलहाल उनके पद भार को संभालेंगे। बता दें कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के समय में किन्नौर में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी से डीसी किन्नौर कई बार उलझे थे। यहां तक कि किन्नौर कांग्रेस विधायक की ओर से विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया था और उन्होंने मंच से उपायुक्त को चेतावनी भी दी थी कि अब वे डीसी किन्नौर को जवाब देंगे। ऐसे में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला तबादला डीसी किन्नौर का हुआ हैं तो इस बात से भी सब हैरान हैं।
अब यह तबादला विधायक के कहने पर या डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने अपने स्तर पर करवाया हैं यह तो जानकारी नहीं हैं, बरहाल मामला जो भी हो विधायक की चेतवानी या 2014 बैच के आईएएस आबिद हुसैन सादिक की चतुराई का लेकिन अब उनका तबादला हो चुका हैं।
