विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: लगातार हो रही भारी बरसात के कारण चिंतपूर्णी विधानसभा के दलवाडी गांव में अशोक कुमार के घर का एक हिस्सा रात तकरीबन 2:30 बजे एकाएक गिर पड़ा। अशोक कुमार ने बताया कि रात को 2:30 बजे उन्हें कुछ गिरने की आवाज आई जब उन्होंने और उनकी पत्नी उठकर रसोई में जाकर देखा तो घर की रसोई और एक हिस्सा गिर चुका था। उन्होंने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और बच्चों को भी घर के बाहर निकाला।
भारी बरसात के कारण यह आपदा अशोक कुमार के ऊपर आई हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई की इस आपदा की घड़ी में सरकार की तरफ से उनकी मदद की जाए ताकि वह अपने घर को फिर से बना सकें। अशोक कुमार का कहना है जैसे रात को 2:30 बजे उनके घर का एक हिस्सा गिरा तो तुरंत उनके सारे पड़ोसी भी उठ कर आ गए और इस दुखद घड़ी में घर के सारे सामान को उन्होंने अपने पड़ोसी के घर में रखा ताकि कुछ जरूरी कागजात और घर के समान को बचाया जा सके।
