विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन ने श्रदालुओं की जेबें काटने की मंशा से आए एक जेबकतरे को मंदिर परिसर में धर दबोचा हैं। बताया जा रहा उक्त जेबकतरा शनिवार को भी चिंतपूर्णी मंदिर में आया था लेकिन जेब काटने की घटना को अंजाम नहीं दे सका और शनिवार को ही जेबकतरे की संधिग्ध गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद रविवार को मंदिर प्रशासन और होमगार्ड के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।
रविवार को जब ये जेबकतरा किसी श्रद्धालु की जेब काटने की फिराक में था तो सी सी टी वी कैमरा ऑपरेटर सुशील कुमार के साथ होमगार्डों ने तुरंत इस जेबकतरे को मौके पर धर दबोचा और इसे कंट्रोल रूम ले जाया गया। इस जेबकरते के पास से श्रद्धालु चोरी किए गए साढ़े चार सौ रुपए भी बरामद हुए हैं। वहीं जेबकतरे ने भी स्वीकार किया कि वे जेबें काटने के इरादे से पिछले कल का चिंतपूर्णी आया हुआ हैं। बताते चले कि इससे पहले भी मंदिर प्रशासन जेबकतरों को मंदिर परिसर में जेबें काटने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया।
