राकेश,ऊना: एशिया कबड्डी कप में विजेता टीम के सदस्य देहलां निवासी विशाल भारद्वाज का रविवार को हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर में रविवार को विशाल भारद्वाज के स्वागत में पूरा देहलां गांव पहुंचा हुआ था। शिवसेना के प्रांत अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ, उपाध्यक्ष राजीव मेनन ओर हरीश अटवाल ने विशाल भारद्वाज को सिरोपा पहनाकर ओर ज्वालामुखी का चित्र भेंट का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी खेल का खिलाड़ी जब इस तरह विश्व स्तरीय प्रदर्शन करता है तो उसके गांव, शहर, जिला अथवा राज्य का नाम ऊंचा हो जाता हैं। विशाल ने कहा कि हिमाचल में कबड्डी का काफी स्कोप हैं। हिमाचल में कबड्डी की अकादमियां कम हैं, सरकार को चाहिए कि वह हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा कबड्डी की अकादमियों को स्थापित करें, ताकि कबड्डी के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निकल आएं और विश्व स्तर पर अपना नाम कमा सकें।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भी कबड्डी को काफी प्यार किया जाता हैं। जिले के लगभग हर गांव में कबड्डी के खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच मिले तो वह भी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
